Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

मुलायम के प्रतीक की अधूरी यादव कहानी

कई लोग सत्ता के करीब जन्म लेते हैं,लेकिन पूरी जिंदगी अपनापन पाने के लिए भटकते रहते हैं। कुछ लोगों को विरासत मिलती है, कुछ लोगों को विरासत के साथ एक ऐसा मौन अकेलापन भी मिलता है, जिसे वे कभी शब्दों में नहीं कह पाते।प्रतीक यादव की कहानी भी शायद उसी अनकहे दर्द की कहानी है। एक ऐसा व्यक्ति, जिसके पास नाम था, पहचान थी, संसाधन थे, लेकिन फिर भी कहीं भीतर वह हमेशा अपनी जगह तलाशता हुआ दिखाई दिया। यह कहानी केवल किसी राजनीतिक परिवार के सदस्य की निजी कहानी नहीं है। यह भारतीय समाज की उस गहरी संरचना को सामने लाती है जहाँ व्यक्ति की पहचान केवल उसके व्यक्तित्व से नहीं, अपितु उसके जन्म, वंश, जाति, सामाजिक स्वीकृति और पारिवारिक स्वीकार्यता से तय की जाती है। मानवशास्त्र में एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, “Belonging vs Exclusion” अर्थात व्यक्ति किसी परिवार, समुदाय या व्यवस्था का हिस्सा तो होता है, लेकिन भावनात्मक रूप से स्वयं को कभी पूर्णतः स्वीकार किया गया महसूस नहीं करता। प्रतीक यादव का जीवन कई मायनों में इसी संघर्ष का प्रतीक प्रतीत होता है।वर्ष 1988 में जन्मे प्रतीक का शुरुआती जीवन सामान्य नहीं था। बचपन में ह...

ट्रंप बीजिंग में पहुंचे थे "डील मेकर" बनकर, जिनपिंग ने ताइवान वाली “रेड लाइन” टेबल पर रख दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग में पहुंचे थे "डील मेकर" बनकर, लेकिन शी जिनपिंग ने बैठते ही ताइवान वाली “रेड लाइन” टेबल पर रख दी। कहानी कुछ ऐसी रही कि ट्रंप बोले... “शी मेरे अच्छे दोस्त हैं…” और उधर शी जिनपिंग ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया... “दोस्ती अपनी जगह, लेकिन ताइवान पर उंगली उठी तो फिर दोस्ती भी सीमा शुल्क में फंस जाएगी!” दो घंटे की बैठक में चीन ने अमेरिका को साफ संदेश दे दिया कि “वन चाइना पॉलिसी कोई WhatsApp DP नहीं है, जिसे कभी भी बदल दिया जाए।” ट्रंप ने माहौल हल्का करने के लिए चीन-अमेरिका रिश्तों को भविष्य के लिए जरूरी बताया, लेकिन शी जिनपिंग का अंदाज़ ऐसा था जैसे कोई स्कूल का प्रिंसिपल लेट आए छात्र को अनुशासन समझा रहा हो। उधर दुनिया सोच रही थी कि ट्रेड वॉर पर बात होगी, लेकिन चीन ने पूरा GPS घुमाकर ताइवान पर सेट कर दिया।और मजेदार बात ये रही कि जब बीजिंग में ट्रंप और जिनपिंग “शांति” की बातें कर रहे थे, उसी वक्त रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों की बारिश तेज कर दी। मतलब दुनिया का हाल ऐसा हो चुका है कि एक तरफ महाशक्तियां “डायलॉग” कर रही हैं, दूसरी तरफ मिसाइलें “लाइव कमे...

बंगाल में बदली हवा: ‘अटूट किला’ भरभरा के गिरा

चार मई 2026 की सुबह पश्चिम बंगाल में कुछ ऐसा माहौल था, जैसे मौसम विभाग ने पहली बार राजनीतिक परिवर्तन की सटीक भविष्यवाणी कर दी हो। सूरज तो रोज़ की तरह ही उगा, लेकिन इस बार रोशनी का रंग कुछ ज़्यादा ही केसरिया महसूस हो रहा था। मतगणना शुरू होते ही टीवी स्टूडियो में उत्साह और कुछ दफ्तरों में सन्नाटा...दोनों साथ-साथ दिखने लगे, मानो लोकतंत्र ने एक ही दिन में कॉमेडी और थ्रिलर का संयुक्त प्रदर्शन तय कर लिया हो। पिछले कई सालों से ममता बनर्जी का राजनीतिक किला इतना मजबूत बताया जाता था कि लोग उसे अटूट मान बैठे थे। मगर 2026 ने यह भ्रम भी बड़े सलीके से तोड़ दिया। किला अचानक ऐसा लगा जैसे बाहर से संगमरमर और अंदर से प्लास्टर...पहली तेज़ हवा में ही दरारें दिखने लगीं।  जनता ने जैसे यह कह दिया कि भावनाओं की राजनीति अपनी जगह है, पर जब रोज़मर्रा की समस्याएँ बढ़ती हैं, तो नारों की उम्र छोटी पड़ जाती है।इधर PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी इस चुनाव में किसी चुनावी टीम से ज्यादा एक लंबे प्रोजेक्ट के मैनेजरों की तरह दिखी।एक तरफ बड़े विज़न की बातें, दूसरी तरफ ज़मीनी स्तर पर बारीक रणनीति जैसे किसी ने राजनी...