शिव खेड़ा की पुस्तक "जीत आपकी" (You Can Win) एक ऐसी प्रेरणादायक पुस्तक है, जिसने लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। इस पुस्तक में दिए गए सिद्धांत और विचारधारा लोगों को उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और सफल होने की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। "जीत आपकी" यह साबित करती है कि किसी भी व्यक्ति की सफलता उसकी मानसिकता, व्यक्तित्व और सकारात्मक दृष्टिकोण पर निर्भर करती है, न कि परिस्थितियों पर। शिव खेड़ा ने इस पुस्तक में सरल भाषा, स्पष्ट उदाहरणों और प्रेरक कहानियों का उपयोग करके एक प्रभावी मार्गदर्शक का निर्माण किया है, जो किसी भी व्यक्ति को आत्म-विश्वास, अनुशासन और सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है। जब मैं देव संस्कृति विश्वविद्यालय (पत्रकारिता एवं जनसंचार में) स्नातकोत्तर का विद्यार्थी था, तब पाठ्यक्रम के अतिरिक्त मुझे परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के साहित्य का अवसर तो मिला ही। साथ ही साथ स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद, परमहंस योगानंद, लाहिड़ी महाशय और तैलंग स्वामी जैसे महापुरुषों के साहित्य का अध्ययन करने का मौका मिला। इन ...
'Stay Curious, Stay Informed' With This E-Magazine