ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते उत्तर प्रदेश की आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक तस्वीर को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर बनकर सामने आया है। 25 से 29 सितंबर तक आयोजित इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पाद, हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य पदार्थ, एमएसएमई, स्टार्टअप, आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा क्षेत्र और विनिर्माण क्षमताएं एक ही मंच पर दिखाई दे रही हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। 90 देशों से व्यापारिक प्रतिनिधियों की भागीदारी और बड़ी संख्या में आगंतुकों की संभावित उपस्थिति इस आयोजन को केवल प्रदेश के व्यापारिक कैलेंडर का हिस्सा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक बाजार के सामने प्रस्तुत करने वाले मंच के रूप में स्थापित करती है। इस ट्रेड शो की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को केवल बड़...
'Stay Curious, Stay Informed' With This E-Magazine