Skip to main content

सफल इवेंट के लिए प्लानिंग ज़रूरी: डेविड हिंड

नोइडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार में मीडिया स्टूडेंट्स के समक्ष विचार व्यक्त करते हुए एशिया पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ ईवेंट मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डेविड हिंड। 


सफल इवेंट के लिए प्लानिंग जरूरी: डेविड हिंड
 
आज के समय में किसी भी आयोजन को सही तरीके से करने के लिए एक अच्छी प्‍लानिंग की जरूरत होती है। फिर वो कोई भी आयोजन हो। आपके  पूरे आयोजनों को सफल बनाने में इवेंट मैनेजमेंट  का अहम योगदान होता है। इवेंट मैनेजमेंट एक व्यापक विषय है। किसी भी सफल आयोजन के चार आधार हैं। रचनात्मकता, थीम, अनुभव तथा डिजाइन।
ये विचार एशिया पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ ईवेंट मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डेविड हिंड ने नोइडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित एक सेमिनार में मीडिया स्टूडेंट्स के समक्ष व्यक्त किए।

प्रोफेसर डेविड हिंड ने  बताया कि रचनात्मता हर कार्य के लिए जरूरी है। यह हमारे विचारों का ही रूप होती है। समस्याओं के समाधान के लिए क्रिएटिविटी जरूरी है।
भविष्य की पत्रकारिता की दिशा-धारा तय करने में पब्लिक रिलेशन का महत्वपूर्ण स्थान होगा। इसमें शादी-विवाह से लेकर सरकारों तक की सफलता का पैमाना आज के दौर में इवेंट मैनेजमेंट में ही शामिल है। पब्लिक रिलेशन की तरह ही इवेंट मैनेजमेंट भी मीडिया अध्ययन का ही हिस्सा है। भारत में पिछले एक दशक से यह ट्रेंड क्र रहा है, जबकि यूरोप में 1070 से ही वहां के विश्वविद्यालयों में इसकी शुरुआत हो चुकी थी।
क्या है इवेंट मैनजमेंट
इस पेशे  से जुडे लोग किसी व्यावसायिक या सामाजिक समारोहों का आयोजन कराते हैं। इसमें मुख्य रूप से फैशन शो, गीत-संगीत के कार्यक्रमों, विवाह समारोहथीम पार्टी, प्रदर्शनी, कॉर्पोरेट सेमिनार, प्रोडक्ट लाॅचिंग, प्रीमियर के प्रोग्राम आते हैं। 
एक इवेंट मैनेजर क्लाइंट या कंपनी के बजट को ध्‍यान में रखकर प्रोग्राम का आयोजन करते हैं। होटल या हॉल बुक करने, साज-सज्जा, एंटरटेनमेंट, लन्च/डिनर के लिए खास तरह के मेन्यू को तैयार करवाने, गेस्‍ट का स्वागत, तक की व्यवस्था इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप में शामिल लोगों को करनी होती है।

आज के समय में कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं है। किसी भी इवेंट की सफलता के लिए एक कुशल  टीम  होना जरूरी है। इसलिए टीम का भी मैनजमेंट भी आवश्यक है। इसलिए केवल इवेंट नहीं, इवेंट मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखना चाहिए।
प्रोफेसर डेविड हिंड  के अनुसार, " इवेंट मैनेजमेंट यानी कि आपको एक कहानी और करेक्टर चाहिए। साथ हीएक्स्ट्रा ऑर्डनरी अनुभव पैदा करने वाली रचनात्मकता होनी जरूरी है।



Comments

Popular posts from this blog

भक्ति में भावना, भावना में ध्यान, करवाचौथ बने जीवन का गान

Image Source: Google भारतीय सनातन संस्कृति में करवाचौथ का व्रत केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, अपितु प्रेम और चेतना का दिव्य उत्सव है। यह वह दिन है जब स्त्री अपने भीतर की ऊर्जा को श्रद्धा, संयम और सजगता के माध्यम से एक उच्च अवस्था में रूपांतरित करती है। उपवास का अर्थ केवल अन्न या जल का त्याग नहीं होता, अपितु अपनी इच्छाओं और इंद्रियों पर विजय पाने की साधना है। जब कोई भूख और प्यास को भी साक्षीभाव से देखता है, तो वह अपने भीतर यह अनुभव करता है कि वह शरीर नहीं है, अपितु उस शरीर को देखने वाली चेतना है। यह व्रत किसी बाहरी कर्मकांड की कठोरता नहीं, अपितु आंतरिक अनुशासन की कोमलता है। इसमें प्रेम का वह रूप प्रकट होता है, जो अधिकार से नहीं, समर्पण से उपजता है। सच्चे प्रेम में दासता नहीं होती, उसमें स्वतंत्रता की गंध होती है। जब कोई प्रेम में यह कहता है कि मैं तुम्हारे साथ जीवन के संगीत में एक सुर बनकर रहूँगा,  तब वह प्रेम किसी सीमित भावना से ऊपर उठकर ध्यान बन जाता है। यही इस व्रत का मर्म है, जहाँ प्रेम और ध्यान एक-दूसरे में विलीन हो जाते हैं। करवाचौथ की रात का सबसे सुंदर और आलोकित क्षण वह होता है ...

Bihar Election: राहुल गांधी गए विदेश, महागठबंधन में बढ़ा टेंशन और क्लेश

Image: Google बिहार की राजनीति इन दिनों किसी धीमी गति की फिल्म जैसी लग रही है, जहां सारे किरदार डायलॉग बोल चुके हैं, कैमरा चालू है, पर मुख्य अभिनेता अचानक सेट से गायब है। महागठबंधन की गाड़ी पूरी रफ्तार से चल रही थी, इंजन गर्म था, रोड क्लियर था, जनता भी ताली बजा रही थी, तभी राहुल गांधी ने अचानक "ब्रेक" लगा दिए। अब बाकी साथी हैरान हैं, ये हुआ क्या? राहुल गांधी ने चुनावी तैयारी तो मानो किसी ओलंपिक एथलीट की तरह शुरू की थी। बिहार की सड़कों पर रैली, भाषण, पोस्टर, सब तैयार। कांग्रेस के कार्यकर्ता खुश थे कि “इस बार साहब गंभीर हैं।” लेकिन जैसे ही चुनाव का असली वक्त आया, राहुल गांधी ने कहा, अब थोड़ा आराम कर लेते हैं और निकल पड़े विदेश यात्रा पर। शायद उन्होंने सोचा हो कि बिहार के मुद्दे अब Zoom कॉल पर ही निपटा लेंगे। अब स्थिति यह है कि पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है, यानी सिर्फ दो दिन बाकी हैं। लेकिन महागठबंधन, यानी आरजेडी, कांग्रेस, वामदल और बाकी सहयोगी, अब तक यह तय नहीं कर पाए कि कौन कितनी सीट पर लड़ेगा। उधर एनडीए 12 अक्टूबर को सीट बंटवारे का ऐलान कर चुका है, जेडीयू ...

व्यंग्य: सैयारा फिल्म नहीं, निब्बा-निब्बियों की कांव-कांव सभा है!

इन दिनों अगर आप सोशल मीडिया पर ज़रा भी एक्टिव हैं, तो आपने ज़रूर देखा होगा कि "सैयारा" नामक कोई फिल्म ऐसी छाई है जैसे स्कूल की कैंटीन में समोसे मुफ्त में बंट रहे हों। इस फिल्म का इतना क्रेज है कि मानो ये देखी नहीं तो सीधे स्वर्ग का टिकट कैंसिल हो जाएगा और नरक में आपको खौलते हुए गर्म तेल में तला जायेगा, वो भी बिना ब्रेक के लगातार। सच बताऊं तो, मैंने अब तक इस फिल्म को नहीं देखा। वास्तव में थियेटर में जाकर इस फिल्म को देखने का कोई इरादा भी नहीं है। क्योंकि मेरा दिल अब भी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के उन पंखों में अटका है जो बिना हिले भी आवाज़ करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर पर जो तमाशा चल रहा है, वो देखकर लग रहा है कि या तो मैं बहुत ही बासी किस्म का मनुष्य हूं या फिर बाकी दुनिया ज़रा ज़्यादा ही Acting Class  से पास आउट है। एक साहब वीडियो में रोते-रोते इतने डूबे कि लगा अभी स्क्रीन से निकलकर ‘सैयारा’ के पायलट को गले लगा लेंगे।  दूसरी तरफ एक मैडम तो थिएटर की कुर्सी से चिपककर ऐसे चिल्ला रही थीं जैसे उनकी पुरानी गुम हुई टेडीबियर वापस मिल गई हो। कोई गला फाड़ रहा है, कोई आंखों से आंसुओं क...