Skip to main content

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान


इंडियन एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद आतंकी देश पाकिस्तान झूठ फैलाने में जुट गया है। झूठ फैलाने में वहाँ की मीडिया  बढ़-चढ़कर दावे करने लगा है।
पाकिस्तान के दो F-16 विमानों ने भारत में घुसपैठ की कोशिश तो जरूर की थी, लेकिन भारत ने पीछा करके उसके एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है। 

झूठ फैलाने पर उतरा पाक मीडिया

झूठ के पाऊँ नहीं होते हैं। पाकिस्तानी मीडिया कुछ पुराने विडियो फुटेज दिखाकर भारत को नुकसान की खबरें चलाने में जुटा है, जबकि हकीकत है यह है कि बडगाम में एक MI हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है और इसका पाकिस्तानी घुसपैठ से कोई लेना-देना नहीं है।
पाकिस्तान के दो F-16 लड़ाकू विमानों ने नौशेरा में भारतीय वायुसीमा का अतिक्रमण किया था, जबकि हमारा MI 17 हेलिकॉप्टर बडगाम के गारेंद कलां गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो नौशेरा से 200 किलोमीटर दूर है। 
पाकिस्तान की मीडिया ही नहीं  वहां के सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने सुबह ट्वीट कर प्रॉपेगैंडा फैलाया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने दो भारतीय विमानों को मार गिराया है। सच्चाई यह है कि उल्टे पाकिस्तानी वायुसेना का एक F-16 विमान को मार गिराया गया, जबकि एक विमान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद भाग गया।
बता दें कि मंगलवार तड़के भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत की इस कार्रवाई में तीन सौ आतंकियों के मारे जाने की संभावना है। इसके बाद से भारत की कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह लगातार LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारत सेना पाकिस्तान के इस कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

Comments

Popular posts from this blog

व्यंग्य: सैयारा फिल्म नहीं, निब्बा-निब्बियों की कांव-कांव सभा है!

इन दिनों अगर आप सोशल मीडिया पर ज़रा भी एक्टिव हैं, तो आपने ज़रूर देखा होगा कि "सैयारा" नामक कोई फिल्म ऐसी छाई है जैसे स्कूल की कैंटीन में समोसे मुफ्त में बंट रहे हों। इस फिल्म का इतना क्रेज है कि मानो ये देखी नहीं तो सीधे स्वर्ग का टिकट कैंसिल हो जाएगा और नरक में आपको खौलते हुए गर्म तेल में तला जायेगा, वो भी बिना ब्रेक के लगातार। सच बताऊं तो, मैंने अब तक इस फिल्म को नहीं देखा। वास्तव में थियेटर में जाकर इस फिल्म को देखने का कोई इरादा भी नहीं है। क्योंकि मेरा दिल अब भी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के उन पंखों में अटका है जो बिना हिले भी आवाज़ करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर पर जो तमाशा चल रहा है, वो देखकर लग रहा है कि या तो मैं बहुत ही बासी किस्म का मनुष्य हूं या फिर बाकी दुनिया ज़रा ज़्यादा ही Acting Class  से पास आउट है। एक साहब वीडियो में रोते-रोते इतने डूबे कि लगा अभी स्क्रीन से निकलकर ‘सैयारा’ के पायलट को गले लगा लेंगे।  दूसरी तरफ एक मैडम तो थिएटर की कुर्सी से चिपककर ऐसे चिल्ला रही थीं जैसे उनकी पुरानी गुम हुई टेडीबियर वापस मिल गई हो। कोई गला फाड़ रहा है, कोई आंखों से आंसुओं क...

भक्ति में भावना, भावना में ध्यान, करवाचौथ बने जीवन का गान

Image Source: Google भारतीय सनातन संस्कृति में करवाचौथ का व्रत केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, अपितु प्रेम और चेतना का दिव्य उत्सव है। यह वह दिन है जब स्त्री अपने भीतर की ऊर्जा को श्रद्धा, संयम और सजगता के माध्यम से एक उच्च अवस्था में रूपांतरित करती है। उपवास का अर्थ केवल अन्न या जल का त्याग नहीं होता, अपितु अपनी इच्छाओं और इंद्रियों पर विजय पाने की साधना है। जब कोई भूख और प्यास को भी साक्षीभाव से देखता है, तो वह अपने भीतर यह अनुभव करता है कि वह शरीर नहीं है, अपितु उस शरीर को देखने वाली चेतना है। यह व्रत किसी बाहरी कर्मकांड की कठोरता नहीं, अपितु आंतरिक अनुशासन की कोमलता है। इसमें प्रेम का वह रूप प्रकट होता है, जो अधिकार से नहीं, समर्पण से उपजता है। सच्चे प्रेम में दासता नहीं होती, उसमें स्वतंत्रता की गंध होती है। जब कोई प्रेम में यह कहता है कि मैं तुम्हारे साथ जीवन के संगीत में एक सुर बनकर रहूँगा,  तब वह प्रेम किसी सीमित भावना से ऊपर उठकर ध्यान बन जाता है। यही इस व्रत का मर्म है, जहाँ प्रेम और ध्यान एक-दूसरे में विलीन हो जाते हैं। करवाचौथ की रात का सबसे सुंदर और आलोकित क्षण वह होता है ...

Bihar Election: राहुल गांधी गए विदेश, महागठबंधन में बढ़ा टेंशन और क्लेश

Image: Google बिहार की राजनीति इन दिनों किसी धीमी गति की फिल्म जैसी लग रही है, जहां सारे किरदार डायलॉग बोल चुके हैं, कैमरा चालू है, पर मुख्य अभिनेता अचानक सेट से गायब है। महागठबंधन की गाड़ी पूरी रफ्तार से चल रही थी, इंजन गर्म था, रोड क्लियर था, जनता भी ताली बजा रही थी, तभी राहुल गांधी ने अचानक "ब्रेक" लगा दिए। अब बाकी साथी हैरान हैं, ये हुआ क्या? राहुल गांधी ने चुनावी तैयारी तो मानो किसी ओलंपिक एथलीट की तरह शुरू की थी। बिहार की सड़कों पर रैली, भाषण, पोस्टर, सब तैयार। कांग्रेस के कार्यकर्ता खुश थे कि “इस बार साहब गंभीर हैं।” लेकिन जैसे ही चुनाव का असली वक्त आया, राहुल गांधी ने कहा, अब थोड़ा आराम कर लेते हैं और निकल पड़े विदेश यात्रा पर। शायद उन्होंने सोचा हो कि बिहार के मुद्दे अब Zoom कॉल पर ही निपटा लेंगे। अब स्थिति यह है कि पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है, यानी सिर्फ दो दिन बाकी हैं। लेकिन महागठबंधन, यानी आरजेडी, कांग्रेस, वामदल और बाकी सहयोगी, अब तक यह तय नहीं कर पाए कि कौन कितनी सीट पर लड़ेगा। उधर एनडीए 12 अक्टूबर को सीट बंटवारे का ऐलान कर चुका है, जेडीयू ...